एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश झुकाया और उनकी आरती की।

देश की खबरें | श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

अयोध्या, 11 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश झुकाया और उनकी आरती की।

योगी ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्री रामलला के चरणों में शीश झुकाया और विधिवत पूजा भी की।

योगी ने यहां श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले चार जनवरी को भी अयोध्या आए थे। उस दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, फिर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).