एजेंसी न्यूज

योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बुलंदशहर के शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांसनायक दिनेश सहित पांचों शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
जमात

लखनऊ, दो मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पांचों सैनिकों को रविवार को श्रद्धांजलि दी।

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बुलंदशहर के शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांसनायक दिनेश सहित पांचों शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

कर्नल आशुतोष बुलंदशहर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी को 40 लाख रुपये, मां को 10 लाख रुपये और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने के आदेश दिया है। इससे पहले शहीद के परिजन को 25 लाख रुपये दिये जाते थे।

आशुतोष के पैतृक गांव परवाना में उनकी याद में गौरव द्वार भी बनवाया जाएगा।

सेना के अधिकारियों ने आज बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश कुमार, लांस नायक दिनेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी शहीद हुए हैं।

कर्नल शर्मा 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे तथा उन्हें कश्मीर में दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).