देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ ने अशफाकउल्ला खान चिड़ियाघर का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां शहीद अशफाकउल्ला खान चिड़ियाघर का निरीक्षण किया और असम से आए गैंडे के नए जोड़े को केले खिलाए।

गोरखपुर, 18 मार्च उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां शहीद अशफाकउल्ला खान चिड़ियाघर का निरीक्षण किया और असम से आए गैंडे के नए जोड़े को केले खिलाए।

आदित्यनाथ ने चिड़ियाघर में शेर, भालू , बाघ और हिरण सहित अन्य जानवरों के बाड़ों का निरीक्षण किया और चिड़ियाघर परिसर में एक पीपल का पौधा भी लगाया।

गोल्फ कार्ट से घूमते हुए आदित्यनाथ तेंदुए ‘नारद’ और बाघ ‘अमर’ के बाड़े पर भी रुके। जब वह शेर ‘पटौदी’ के बाड़े के पास पहुंचे तो वह दहाड़ने लगा।

योगी के साथ चिड़ियाघर के निदेशक एच राजा मोहन, पशु चिकित्सक डॉ योगेश प्रताप सिंह, डीएफओ विकास यादव ने उन्हें चिड़ियाघर और जानवरों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विजय किरण आनंद, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर भीमसेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आदित्यनाथ ने पिछले साल 27 मार्च को शहीद अशफाकउल्ला खान चिड़ियाघर का उद्घाटन किया था।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now