देश की खबरें | शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने में मदद कर सकता है योग : कोविंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच योग करने से शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है।

जियो

नयी दिल्ली, 21 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच योग करने से शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि योग का प्राचीन विज्ञान दुनिया को भारत का बड़ा तोहफा है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: जादिबाल एनकाउंटर में 1 अज्ञात आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर खुशी हो रही है कि अधिक से अधिक लोग इसे अपना रहे हैं।’’ उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की जिसमें वह योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘तनाव और संघर्ष खासतौर से कोविड-19 के बीच योग करने से शरीर को स्वस्थ और दिमाग को शांत रखने में मदद मिल सकती है।’’

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: सूर्य ग्रहण 2020: देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में दिखी यह अद्भुत खगोलीय घटना.

राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद रोज योग अभ्यास करते हैं।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिना जन समूहों के डिजिटल मीडिया माध्यमों के जरिए ही मनाया जा रहा है।

इस बार की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है।

संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की थी कि हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड