देश की खबरें | पैदल मार्च निकालने का प्रयास करते हुए यति नरसिंहानंद हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को महंत यति नरसिंहानंद महाराज को डासना देवी मंदिर परिसर के भीतर हिरासत में ले लिया।

गाजियाबाद (उप्र), छह अक्टूबर गाजियाबाद के जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को महंत यति नरसिंहानंद महाराज को डासना देवी मंदिर परिसर के भीतर हिरासत में ले लिया।

दीपक त्यागी (20) नामक एक युवक का शव पिछले सप्ताह बरामद किया गया था जिसके बाद यति ने घोषणा की थी कि इसके विरोध में बृहस्पतिवार को पैदल मार्च निकाला जाएगा।

पुलिस के अनुसार इस युवक का कटा हुआ सिर बरामद होने के बाद फहमीदु नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसने अपनी बेटी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में त्यागी का कथित तौर पर सिर काट दिया था। पुलिस ने उसके साथी आसिफ को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि यति के पैदल मार्च निकालने की योजना के बारे में पता चलने के बाद से ही गाजियाबाद प्रशासन सतर्क था।

उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और यति को हिरासत में ले लिया गया क्योंकि उन्होंने विरोध मार्च निकालने की अनुमति नहीं ली थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मार्च को रोकने के लिए मंदिर के बाहर पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

मंदिर के अंदर मौजूद संतों ने प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का विरोध किया है ।

यति ने कहा कि मुसलमानों द्वारा त्यागी की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं है तथा इस मुद्दे पर चुप रहना हिंदुओं के लिए हानिकारक होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\