एजेंसी न्यूज

यस बैंक : वधावन बंधुओं को सोमवार तक गिरफ्तारी से छूट

दोनों बंधुओं ने यस बैंक घोटाला में अपनी कथित भूमिका के लिए दर्ज मामले के संबंध में बुधवार को एक विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की ।

यस बैंक : वधावन बंधुओं को सोमवार तक गिरफ्तारी से छूट
जमात

मुंबई, 23 अप्रैल मुंबई की एक विशेष अदालत ने यस बैंक घोटाला मामले में डीएचएफएल के प्रवर्तकों-कपिल वधावन और उनके भाई धीरज को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण की मियाद सोमवार तक के लिए बढ़ा दी।

दोनों बंधुओं ने यस बैंक घोटाला में अपनी कथित भूमिका के लिए दर्ज मामले के संबंध में बुधवार को एक विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की ।

वधावन बंधुओं ने अपनी याचिका में कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कम से कम लॉकडाउन की अवधि के दौरान गिरफ्तारी से उन्हें संरक्षण मिलना चाहिए ।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को अपना जवाब दाखिल कर वधावन बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर आपत्ति जताई।

अदालत अब मामले में सोमवार को सुनवाई करेगी और तब तक एजेंसी को उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया ।

वधावन बंधु यस बैंक-डीएचएफएल फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी हैं ।

डीएचएफएल (दीवान हाउसिंग फाइनेन्स लिमिटिड) समूह ने यस बैंक से 3,700 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। ईडी दोनों कारोबारी समूहों और उनके प्रवर्तकों के बीच कथित साठगांठ की जांच कर रही है ।

यस बैंक धोखाधड़ी के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में भी वधावन बंधुओं के नाम हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).