विदेश की खबरें | यमन के हूती विद्रोहियों ने सउदी अरब के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यमन में लड़ रहे सउदी नीत सैन्य गठबंधन ने कहा है कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई है लेकिन इलाके में वाहन और मकान क्षतिग्रस्त हो गये।
यमन में लड़ रहे सउदी नीत सैन्य गठबंधन ने कहा है कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई है लेकिन इलाके में वाहन और मकान क्षतिग्रस्त हो गये।
गठबंधन सेना ने यह भी कहा है कि एक अन्य घटना में दक्षिणी लाल सागर में विस्फोटकों से लदी एक नौका को उसने नष्ट कर दिया, जिसे हूतियों ने भेजा था।
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता येहिया सारी ने कहा है कि समूह ने सउदी अरब के अंदर एक व्यापक और बड़ी सैन्य कार्रवाई की है।
शांति वार्ता अटकी रहने और यमन में आठवें साल में भी संघर्ष जारी रहने के बीच यह घटना सउदी अरब पर सीमा पार से हूती विद्रोहियों के हमले बढ़ने को प्रदर्शित करती है।
इस बीच, अरामको के सीईओ ने संवाददातओं को बताया कि हमले से तेल की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई। हालांकि ऊर्जा मंत्रालय ने स्वीकार किया कि यानबु अरामको सिनोपेक रिफाइनिंग कंपनी को निशाना बना कर किये गये एक ड्रोन हमले से रिफाइनरी का उत्पादन अस्थायी रूप से घट गया।
अरामको को सउदी अरबियन ऑयल कंपनी के तौर पर भी जाना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)