विदेश की खबरें | यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों पर दो हमले किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।
इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।
ब्रिटिश और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हूती विद्रोहियों के तीन छोटे जहाजों ने यमन के अल हुदायदाह तट के पास पनामा के झंडे वाले और इजराइल के स्वामित्व वाले ‘एमटी बेंटली आई’ को निशाना बनाया। हूती के तीन जहाजों में से सिर्फ दो पर ही चालक दल थे जबकि एक मानवरहित था।
ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स सेंटर’ (यूकेएमटीओ) ने बताया कि ‘‘कथित मानवरहित पोत दो बार जहाज से टकराया जबकि चालक दल वाले दो पोतों से गोलीबारी की गई।’’
इसने बताया, ‘‘जहाज ने सुरक्षा कदम उठाये और 15 मिनट के बाद हमले बंद हो गये।’’ बाद में कप्तान ने सूचना दी कि सिलसिलेवार तीन मिसाइल हमले किए गए जो जहाज के बेहद करीब फटे।
यूकेएमटीओ ने बताया कि बाद में सोमवार को उसी तट पर एक अलग घटना में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज ‘एमटी चियोस लायन’ पर एक मानवरहित हूती ड्रोन ने हमला किया। यह जहाज मार्शल द्वीप के स्वामित्व वाला था जिस पर तेल के टैंकर लदे थे।
इसने बताया कि दोनों जहाज और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। हूती विद्रोहियों ने बेंटली आई और चियोस लायन पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

