विदेश की खबरें | यमन के हूती विद्रोहियों का अदन की खाड़ी में एक जहाज पर हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ केंद्र ने हमले को लेकर बताया कि यह अदन के अपतटीय क्षेत्र में हुआ है। अदन दक्षिणी यमन का बंदरगाह शहर है जहां देश की निर्वासित सरकार है।
ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ केंद्र ने हमले को लेकर बताया कि यह अदन के अपतटीय क्षेत्र में हुआ है। अदन दक्षिणी यमन का बंदरगाह शहर है जहां देश की निर्वासित सरकार है।
हूती लड़ाकों ने इसी इलाके पर बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं जिससे अदन की खाड़ी से ईंधन और अन्य मालवाहक जाहजों की आवाजाही बाधित हुई है।
इन बागियों ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।
वहीं, अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि उसने हूतियों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। मध्य कमान ने कहा कि उसने शनिवार को यमन में हूती के नियंत्रण वाले क्षेत्र में पांच ड्रोन नौका और एक ड्रोन को तबाह कर दिया। यह नष्ट की जाने वाली ड्रोन नौकाओं की अधिक संख्या है जो असामान्य है।
अमेरिकी सेना ने लाल सागर के ऊपर हूती का एक ड्रोन मार गिराया जबकि माना जा रहा है कि दूसरा ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मध्य कमान ने कहा, “आसपास के जहाजों से नुकसान होने या किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।”
हूती ने नवंबर से जहाजों पर हमला करना शुरू किया है। उनका कहना है कि वे इज़राइल को हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में अपना आक्रमण बंद करने के लिए मजबूर करना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

