विदेश की खबरें | यमन में साल 2021 में 20 लाख से अधिक बच्चे हो सकते हैं कुपोषण के शिकार: संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध के चलते अरब जगत का सबसे गरीब देश यमन अकाल के मुहाने पर पहुंच गया है।

युद्ध के चलते अरब जगत का सबसे गरीब देश यमन अकाल के मुहाने पर पहुंच गया है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि प्रति छह में से एक बच्चे (23 लाख में से चार लाख) की इस साल घोर कुपोषण के चलते मौत होने का खतरा है, जो बीते साल के अनुमान से कहीं अधिक है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोष के अभाव के चलते यमन में मानवीय कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि दानदाता देश अपने वादों को ठीक तरह निभाने में विफल रहे हैं।

इस रिपोर्ट में संकट की भयावहता का जिक्र करते हुए कहा गया है कि यमन में करीब 12 लाख गर्भवती अथवा स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी इस साल कुपोषण का शिकार हो सकती हैं।

संयुक्त राष्ट्र की चार एजेंसियों-विश्व खाद्य कार्यक्रम, खाद्य एवं कृषि संगठन, यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से जारी रिपोर्ट में ये बातें कही हैं।

यमन की राजधानी सना और देश के अधितकर उत्तरी इलाके पर 2014 में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था, जिनके खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने लड़ाई शुरू की थी, जो अब भी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\