देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, सिरमौर में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ और सिरमौर जिले में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी करते हुए यह जानकारी दी।
शिमला, 15 सितंबर हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ और सिरमौर जिले में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी करते हुए यह जानकारी दी।
मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को मंडी, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम कार्यालय ने कहा कि 15 सितंबर की रात उत्तर पश्चिमी भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक क्षेत्र में बारिश होने और राज्य के निचले व मध्यम पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश या बर्फबारी होने की अनुमान प्रकट किया है।
विभाग ने फसलों, फलों और नए पौधों को नुकसान होने की चेतावनी देते हुए किसानों को कीटनाशकों का छिड़काव टालने की सलाह दी है।
बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल मानसून के दौरान, हिमाचल प्रदेश में एक जून से 15 सितंबर तक 840.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य वर्षा (689.6 मिलीमीटर) के मुकाबले 22 प्रतिशत अधिक है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, जुलाई और अगस्त में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाया और राज्य को अब तक 8,680 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से 13 सितंबर तक, बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 272 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

