एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश के पांच जिलों में में भारी बारिश से संबंधित येलो अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश होने से संबंधित येलो अलर्ट जारी किया है।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश के पांच जिलों में में भारी बारिश से संबंधित येलो अलर्ट जारी

भोपाल, 29 अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश होने से संबंधित येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि मध्य प्रदेश के पांच जिलों-विदिशा, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा एवं बालाघाट में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अलर्ट रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक रहेगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भोपाल, जबलपुर, रीवा, शहडोल, होशंगाबाद, सागर एवं चंबल संभाग के जिलों आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).