बेंगलुरु, तीन अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की एक बेटी भी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनके पिता का इलाज चल रहा है।
अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ी: बालोद जिले में पांच बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार, मामला दर्ज.
मुख्यमंत्री के छोटे बेटे बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि उन्हें एहतियात के तौर पर सात दिन के लिए घर में पृथक-वास में रहने को कहा गया है।
विजयेंद्र ने ट्वीट किया, “संदेशों एवं प्रार्थनाओं के लिए सभी का शुक्रिया। मेरे पिता बी एस येदियुरप्पा ठीक हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं जिनका कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। एहतियात के तौर पर, मैं अगले सात दिन के लिए घर में पृथक-वास में रहूंगा।”
यह भी पढ़े | राजस्थान सरकार ने 57 IFS और 31 RAS अधिकारियों का किया तबादला.
विजयेंद्र को शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसके बाद उन्होंने अपने पिता से आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर ट्वीट की।
मुख्यमंत्री ने कल रात ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
येदियुरप्पा ने अपने ट्वीट में कहा, “ मैं कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मैं ठीक हूं, मैं चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मैं हाल में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ध्यान रखने और पृथक-वास में रहने का आग्रह करता हूं।”
मणिपाल अस्पताल, जहां येदियुरप्पा भर्ती हैं, ने कहा कि मुख्यमंत्री “ठीक हैं” और “क्लिनिकली स्थिर’’ हैं और की अस्पताल टीम करीब से उनकी निगरानी कर रही है।
अधिकारियों ने कहा कि जो लोग भी येदियुरप्पा के संपर्क में आए हैं उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है और उनसे मिलने वाले सभी से पृथक-वास में रहने को कहा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY