देश की खबरें | कोविड-19 से उबरने के बाद येदियुरप्पा को मिली अस्पताल से छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें नौ दिनों के बाद सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 10 अगस्त कोरोना वायरस से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें नौ दिनों के बाद सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सीएम अशोक गहलोत से सचिन पायलट गुट के विधायक भंवर लाल शर्मा ने की मुलाकात: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

येदियुरप्पा (77) को दो अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 से पूरी तरह से उबरने के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।"

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

बाद में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में खुद ट्वीट किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रार्थना और कामना के लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और मैं स्वयं पृथकवास में रहूंगा। आपके समर्थन और स्नेह के लिए आपका आभारी हूं। मैं शीघ्र अपनी रोजाना की जिंदगी पर लौटना चाहता हूं।’’

सूचना विभाग द्वारा जारी तस्वीरों में डॉक्टरों की एक टीम उन्हें गुलदस्ता देते हुए दिख रही है।

अधिकारियों ने कहा था कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री फाइलों पर हस्ताक्षर और समीक्षा बैठक जैसे कार्य कर रहे थे।

येदियुरप्पा ने दो अगस्त को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और डॉक्टरों की सिफारिश पर एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, हालांकि वह ठीक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\