देश की खबरें | कर्नाटक में येदियुरप्पा ने फिर किया मंत्रिमंडल में बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक सप्ताह से भी कम समय में सोमवार को तीसरी बार मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए तीन मंत्रियों को पुनः विभाग आवंटित किए।

बेंगलुरु, 25 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक सप्ताह से भी कम समय में सोमवार को तीसरी बार मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए तीन मंत्रियों को पुनः विभाग आवंटित किए।

जे सी मधुस्वामी को पर्यटन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग दिए गए हैं।

उन्हें 21 जनवरी को किए गए मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान चिकित्सा शिक्षा, कन्नड़ और संस्कृति विभाग दिए गए थे।

इससे पहले वह कानून, संसदीय कार्य, विधायी एवं सिंचाई विभागों के मंत्री थे।

मधुस्वामी को 22 जनवरी को हज और वक्फ विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय आवंटित किए गए थे।

अब आनंद सिंह को अवसंरचना विकास और हज तथा वक्फ मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्हें 21 जनवरी को पर्यटन, पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग दिए गए थे और वन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर से पिछले सप्ताह चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार ले लिया गया था और अब उन्हें इसकी जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई है।

मधुस्वामी और आनंद सिंह के नजदीकी सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्री विभागों के बंटवारे से खुश नहीं हैं।

ऐसी खबरें हैं कि दोनों इस्तीफा देने पर भी विचार कर रहे हैं और गणतंत्र दिवस के बाद इस पर फैसला ले सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\