एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यशश्री मुंडे ने सहकारी बैंक चुनाव से अपना नामांकन वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की सबसे छोटी बेटी यशश्री ने सहकारी बैंक चुनाव से अपना नामांकन मंगलवार को वापस ले लिया।

देश की खबरें | यशश्री मुंडे ने सहकारी बैंक चुनाव से अपना नामांकन वापस लिया

छत्रपति संभाजीनगर, 29 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की सबसे छोटी बेटी यशश्री ने सहकारी बैंक चुनाव से अपना नामांकन मंगलवार को वापस ले लिया।

माना जा रहा था कि यशश्री सहकारी बैंक चुनाव के जरिये राजनीति की दुनिया में कदम रखेंगी।

महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित वैद्यनाथ शहरी सहकारी बैंक में निदेशक के 12 पदों के लिए चुनाव 10 अगस्त को होने हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जुलाई थी।

एक उप रजिस्ट्रार ने कहा, “यशश्री ने महिला प्रतिनिधि के पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है।”

उन्होंने कहा, “स्वतंत्र और एनटी (खानाबदोश जनजाति) श्रेणियों से केवल एक-एक प्रतिनिधि के लिए चुनाव होंगे। नामांकितों की अंतिम सूची बुधवार को जारी की जाएगी।”

उम्मीद थी कि यशश्री अपनी बड़ी बहन पंकजा और प्रीतम के नक्शेकदम पर चलते हुए बैंक का चुनाव लड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखेंगी।

पंकजा मुंडे भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। वहीं, प्रीतम मुंडे एक बैंक की निदेशक हैं। वह 2014 से 2024 तक बीड लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).