खेल की खबरें | चोटिल खलील अहमद की जगह रिजर्व में यश दयाल शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भारत के रिजर्व तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह दी गई है चूंकि खलील चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट गए हैं ।

पर्थ, 20 नवंबर बायें हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भारत के रिजर्व तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह दी गई है चूंकि खलील चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट गए हैं ।

बांग्लादेश श्रृंखला के दौरान टेस्ट टीम में शामिल किये गए दयाल दक्षिण अफ्रीका में टी20 टीम में थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले । वह जोहानिसबर्ग से सीधे पर्थ पहुंचे हैं ।

खलील को चोट लग गई थी और वह नेट्स पर गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे । मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी जिसके बाद उन्हें भारत वापिस भेज दिया गया ।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ यह विकल्प की तरह है क्योंकि भारतीय टीम को अभ्यास के लिये मिचेल स्टार्क की तरह का गेंदबाज चाहिये । दयाल को ए टेस्ट खेलना था लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका भेज दिया गया था । खलील अगर गेंदबाजी नहीं कर सकता तो उसके यहां रहने का कोई फायदा नहीं था ।’’

अभी यह तय नहीं है कि खलील आईपीएल नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलेंगे या नहीं । दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है जबकि दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बरकरार रखा है ।

मंगलवार को यशस्वी जायसवाल को भी बल्लेबाजी के दौरान कंधे में तकलीफ हुई थी लेकिन वह बुधवार को नेट पर लौटे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड