देश की खबरें | भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी निशान के पास पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर शुक्रवार को 204.41 मीटर तक पहुंच गया जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर के बहुत निकट है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर शुक्रवार को 204.41 मीटर तक पहुंच गया जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर के बहुत निकट है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हुयी है।

यह भी पढ़े | Aaditya Thackeray ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री की बात ट्विटर प्रोफाइल से हटा दी, इस्तीफे की अटकलें हुई तेज.

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुराने रेल पुल पर शाम में पांच बजे जलस्तर 204.41 मीटर था जबकि सुबह नौ बजे जलस्तर 204.30 मीटर था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे यह 203.77 मीटर पर था।

उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को और पानी छोड़े जाने की वजह से जल स्तर बढ़ गया। मंगलवार शाम पांच बजे प्रवाह दर 36,557 क्यूसेक थी। पिछले तीन दिनों में यह सर्वाधिक है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए, अब तक 4 ढेर: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि बैराज से पानी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। इससे ही दिल्ली को पेयजल मिलता है।

हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार शाम चार बजे 13,871 क्यूसेक की दर से पानी यमुना में छोड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पिछले दो दिनों में प्रवाह दर 10,000 क्यूसेक से 25,000 क्यूसेक के बीच रही है, जो बहुत अधिक नहीं है। इसलिए, नदी के जलस्तर के नीचे आने की संभावना है।’’

एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।

नदी का जलस्तर सोमवार को 204.38 मीटर था, जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे है।

अधिकारी के अनुसार यदि जलग्रहण क्षेत्र में बारिश जारी रहती है तो जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।

सामान्य तौर पर हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी जाती है।

गत वर्ष 18-19 अगस्त को प्रवाह दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर पर पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है।

निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था। वहीं 1978 में यह नदी अब तक के रिकॉर्ड जलस्तर 207.49 तक पहुंच गई थी। इसके बाद 2013 में जलस्तर 207.32 मीटर दर्ज किया गया।

दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट