एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले उपकरणों का 50 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय स्तर पर खरीदेगी शाओमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोबाइल फोन और अन्य उत्पाद बनाने वाली शाओमी ने 2025 तक मूल्य के हिसाब से स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले उपकरणों का आधा हिस्सा स्थानीय रूप से लेने की योजना बनायी है।

जरुरी जानकारी | स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले उपकरणों का 50 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय स्तर पर खरीदेगी शाओमी

नयी दिल्ली, 29 मई मोबाइल फोन और अन्य उत्पाद बनाने वाली शाओमी ने 2025 तक मूल्य के हिसाब से स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले उपकरणों का आधा हिस्सा स्थानीय रूप से लेने की योजना बनायी है।

शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कंपनी के हेडफोन, ईयरफोन खंड में प्रवेश की भी घोषणा की। इसका उत्पादन नोएडा में ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के कारखाने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने स्थानीय रूप से जो उत्पाद खरीदते हैं, उसको बढ़ाना चाहते हैं। पहले से ही गैर-सेमीकंडक्टर बीओएम (सामग्री के बिल) का 35 प्रतिशत स्थानीय रूप से लिया जा रहा है। हम जब संभव होगा, सेमीकंडक्टर लेने पर भी विचार करेंगे। हम 2025 से स्थानीय स्तर पर मूल्य के हिसाब से कलपुर्जों का 50 प्रतिशत तक स्थानीय स्तर पर लेने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

मुरलीकृष्णन ने कहा कि कंपनी स्थानीय तौर पर कलपुर्जों का उपयोग बढ़ाने पर गौर करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल के अंत तक, हम स्थानीय स्तर पर स्मार्टफोन डिस्प्ले लेने पर विचार करेंगे।’’

शाओमी की वर्तमान में स्मार्ट टेलीविजन के लिये भारतीय इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनियों डिक्सन टेक्नोलॉजी और रेडिएंट के साथ भागीदारी है। इसके अलावा, कंपनी ने टीवी रिमोट के लिये लाइट के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने ‘नेक बैंड’ (सुनने वाला उत्पाद) के निर्माण को लेकर ओईएल के साथ साझेदारी की है। इस उत्पाद को जून में पेश करने की योजना है।

मुरलीकृष्णन ने कहा, ‘‘हम सुनने वाले उत्पादों की श्रेणी में दस्तक रहे हैं। हमने इसके लिये ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स को चुना है। सुनने योग्य और पहनने योग्य श्रेणी के उत्पादों के मामले में उनकी क्षमता काफी अधिक है।’’

कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में लगातार गिरावट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 2022 कठिन साल रहा। कंपनी मात्रा की तुलना में लाभ के साथ वाजिब दाम पर बिक्री पर गौर कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).