एजेंसी न्यूज

उपयोगकर्ता का डेटा संग्रह करने की खबरों का श्याओमी ने किया खंडन

यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया है कि कंपनी का एमआई ब्राउजर अनावश्यक जानकारियां एकत्र करता है और डेटा को अन्य देशों में भेजता है।

उपयोगकर्ता का डेटा संग्रह करने की खबरों का श्याओमी ने किया खंडन
जमात

नयी दिल्ली, दो मई स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी श्याओमी ने शनिवार को कहा कि वह उपयोगकर्ता की निजता को "बेहद गंभीरता से" लेती है और उसका ब्राउजर बिना लोगों की सहमति के कोई भी डेटा एकत्र नहीं करता है।

यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया है कि कंपनी का एमआई ब्राउजर अनावश्यक जानकारियां एकत्र करता है और डेटा को अन्य देशों में भेजता है।

श्याओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने कहा, ‘‘यह गलत है और सच नहीं है। श्याओमी एक इंटरनेट कंपनी के रूप में उपयोगकर्ता की गोपनीयता को बहुत गंभीरता से लेती है। एमआई ब्राउजर दुनिया के किसी भी अन्य अग्रणी ब्राउजर के समान प्रोटोकॉल का अनुसरण करता है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी उपयोगकर्ता के ऐसे किसी भी डेटा को इकट्ठा नहीं करती है, जिसके लिये उपयोगकर्ता ने स्पष्ट रूप से अनुमति या सहमति नहीं दी है।

जैन ने कहा कि ब्राउजर के इनकॉग्निटो मोड में सारे डेटा पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड और अनाम रहते हैं। ऐसे में एमआई ब्राउजर कभी नहीं जान पाएगा कि आप इनकॉग्निटो मोड में क्या ब्राउज करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के सारे डेटा को स्थानीय रूप से भारत में ही अमेजन वेब सर्विसेज के सर्वर में संग्रहीत किया जाता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).