विदेश की खबरें | शी चिनफिंग ने चीन की कोविड-19 नीति का बचाव किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शंघाई और अन्य शहरों में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच देश की कठोर कोविड नीति का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि चीन में प्रभावशाली कोविड-19 बचाव एवं रोकथाम उपायों के चलते ही शीतकालीन ओलंपिक की सुरक्षित तथा सफल मेजबानी की जा सकी।
बीजिंग, आठ अप्रैल चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शंघाई और अन्य शहरों में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच देश की कठोर कोविड नीति का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि चीन में प्रभावशाली कोविड-19 बचाव एवं रोकथाम उपायों के चलते ही शीतकालीन ओलंपिक की सुरक्षित तथा सफल मेजबानी की जा सकी।
शी ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 और शीतकालीन पैरालंपिक खेलों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों के सम्मान में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हमने सभी प्रतिभागियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। देश में कोरोना वायरस के मामलों को फिर से बढ़ने से रोकने के लिये रोकथाम और नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू किया।''
उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन की कोविड रोधी नीति एक बार फिर समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे दुनिया को वायरस से लड़ने और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने के लिए उपयोगी अनुभव मिला है।
चीन ने कोविड-19 नीति के तहत 2020 के बाद से वीजा रद्द करके एवं उड़ानों पर पाबंदी लगाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा में भारी कटौती की है।
शी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दो करोड़ 60 लाख की आबादी वाला शहर शंघाई चीन में कोविड-19 का नया केंद्र बनकर उभरा है। शहर में लगातार छठे दिन संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिसके चलते अधिकारियों को शहर में सात दिन का लॉकडाउन लगाकर व्यापक जांच करनी पड़ रही है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 24,100 मामले सामने आए। इनमें से 22,648 लोगों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखे। आयोग के अनुसार, शंघाई में 20,398 मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

