एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अंतिम मैच में जीत के साथ बार्सीलोना के कोच के रूप में जावी का कार्यकाल खत्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बार्सीलोना के लिए रॉबर्ट लेवानदोवस्की और फर्मिन लोपेज ने गोल दागे।

खेल की खबरें | अंतिम मैच में जीत के साथ बार्सीलोना के कोच के रूप में जावी का कार्यकाल खत्म

बार्सीलोना के लिए रॉबर्ट लेवानदोवस्की और फर्मिन लोपेज ने गोल दागे।

बार्सीलोना ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वे पूर्व मिडफील्डर जावी के साथ करार तोड़ रहे हैं जबकि इसमें एक साल बचा था।

जावी ने कहा, ‘‘हम इसे खत्म करना नहीं चाहते थे लेकिन ये क्लब के फैसले हैं। हमने खिताब नहीं जीते लेकिन हम सही राह पर थे। लेकिन फुटबॉल इसी तरह का खेल है , निदेशक अपने फैसले करते हैं।’’

बार्सीलोना के खिलाड़ियों ने मैच के बाद जावी को विदाई दी।

वेम्बले में बोरूसिया डोर्टमंड के खिलाफ चैंपियन्स लीग की तैयारी कर रही चैंपियन रीयाल मैड्रिड को शनिवार को रीयाल बेटिस ने गोल रहित बराबरी पर रोका था।

बार्सीलोना, गिरोना और एटलेटिको मैड्रिड भी शीर्ष चार में रहते हुए अगले सत्र के लिए चैंपियन्स लीग में जगह बनाने में सफल रहे।

केडिज, अल्मेरिया और ग्रेनाडा निचली लीग में खिसक गए।

रविवार को मालोर्का ने गेटाफे को 2-1 से हराया जबकि सेल्टा विगो ने वेलेंसिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। एलवेस ने लास पालमास को 1-1 से बराबरी पर रोका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).