देश की खबरें | डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट: साथियान बाहर, दो भारतीय महिलायें पदक की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट टूर्नामेंट से बाहर हो गए जिन्हें चीन के 16 वर्ष के लिन शिडोंग ने हराया ।

नयी दिल्ली, तीन मार्च शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट टूर्नामेंट से बाहर हो गए जिन्हें चीन के 16 वर्ष के लिन शिडोंग ने हराया ।

भारत की दो महिलायें सुतीर्था मुखर्जी और अयिका मुखर्जी तथा श्रीजा अकुला और एस सेल्वाकुमार महिला युगल वर्ग के पदक दौर में पहुंच गई ।

दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी साथियान को 8 . 11, 13 . 11, 2 . 11, 8 . 11 से मात दी ।

महिला युगल में सुतीर्था और अयिका को चेक गणराज्य की डेना ब्लास्कोवा और कैटरीना टोमानोवस्क पर वाकओवर मिला जबकि श्रीजा और सेल्वाकुमार ने सिंगापुर की गोइ रूइ शुआन और वोन शिन रू को 13 . 11, 12 . 10, 6 . 11, 11 . 7 से मात दी ।

महिला एकल में मनिका बत्रा और अर्चना कामथ क्रमश: सिंगापुर की लिन ये और कनाडा की मो झांग को हराकर अंतिम 16 में पहुंच गई।

मनिका ने लिन को 12 . 10, 11 . 8, 11 . 8 से हराया । अब उनका सामना रोमानिया की बर्नाडेट एस से होगा जो विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर है ।

अर्चना ने कनाडा की प्रतिद्वंद्वी को 11 . 6, 10 . 12, 11 . 8, 11 . 9 से हराया । अब उनका सामना मंगोलिया की शियाओशिन यांग से होगा ।

वहीं श्रीजा अकुला को फ्रांस की जिया नान युआन के हाथों 8 .11, 11 . 7, 8 . 11, 11 . 9, 8 . 11 से पराजय झेलनी पड़ी ।

मिश्रित युगल में मानव ठक्कर और अर्चना कामथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने तुर्की के अब्दुल्ला यिजेनलेर और ओज्गे यिलमाज को 11 . 9, 14 . 12, 11 . 2 से हराया ।

साथियान और मनिका भी अगले दौर में पहुंच गए क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रूसी टीम को खेलने की अनुमति नहीं मिली ।

आईटीटीएफ ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड