जरुरी जानकारी | डब्ल्यूटीओ आईसीटी उत्पादों पर भारत में शुल्क लगाने पर समिति गठित करने पर करेगा विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का विवाद निपटान निकाय चीनी ताइपे और जापान के भारत के खिलाफ आयोग गठित करने के अनुरोध पर 29 जुलाई को विचार करेगा। दोनों देशों ने अपनी शिकायतों में कहा है कि भारत उसके कुछ सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों पर सीमा शुल्क लगा रहा है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का विवाद निपटान निकाय चीनी ताइपे और जापान के भारत के खिलाफ आयोग गठित करने के अनुरोध पर 29 जुलाई को विचार करेगा। दोनों देशों ने अपनी शिकायतों में कहा है कि भारत उसके कुछ सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों पर सीमा शुल्क लगा रहा है।

डब्ल्यूटीओ को दी गयी सूचना के अनुसार चीनी ताइपे और जापान दोनों ने भारत के कुछ आईसीटी उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाये जाने को लेकर विवाद निपटान समिति गठित करने का अलग-अलग आग्रह किया है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

इससे पहले, भारत ने दोनों देशों के डब्ल्यूटीओ में विवाद निपटान समिति के गठन के अनुरोध को अवरूद्ध कर दिया था।

विश्व व्यापार संगठन के व्यापार विवाद नियमों के अनुसार, अगर ये देश दूसरी बार अनुरोध लेकर आते हैं, समिति का गठन किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Monalisa Bold Photo: मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर शेयर की बेहद ही हॉट फोटो, अंदाज देख उड़ जाएंगे होश.

इससे पहले, दोनों देशों ने मई में डब्ल्यूटीओ में सेल्यूलर नेटवर्क के लिये टेलीफोन, टेलीफोन के कल-पुर्जों समेत कुछ इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर आयात शुल्क लगाये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था।

भारत का कहना है कि ये आईसीटी उत्पाद डब्ल्यूटीओ के सूचना प्रौद्योगिकी उत्पाद (आईटीए-2) समझौते का हिस्सा है और नयी दिल्ली उस समझौते का हिस्सा नहीं है। भारत आईटीए-1 का हिस्सा है जिस पर 1997 में दस्तखत किये गये थे। उसमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसमें इन उत्पादों पर सीमा शुल्क को समाप्त करने की बात हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\