खेल की खबरें | डब्ल्यूटीसी फाइनल: अश्विन को बाहर करने के भारत के फैसले की आलोचना की हेडन और पोंटिंग ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के भारत के फैसले की कड़ी आलोचना की।

लंदन, आठ जून ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के भारत के फैसले की कड़ी आलोचना की।

टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज और डब्ल्यूटीसी के 2021-23 चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अश्विन को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे फाइनल में अंतिम एकादश में जगह नहीं दी और इसकी बजाय चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया।

हेडन ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद आईसीसी से कहा,‘‘ मेरा मानना है कि रविचंद्रन अश्विन महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। वह डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है लेकिन वह टीम में नहीं है। भारत के परिप्रेक्ष्य में यह फैसला विचारणीय है।’’

अश्विन की अनुपस्थिति में भारतीय एकादश में रविंद्र जडेजा एकमात्र स्पिनर है लेकिन पहले दिन वह विकेट नहीं ले पाए। ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (नाबाद 146) और स्टीव स्मिथ (नाबाद 95) के बीच चौथे विकेट के लिए 251 रन की अटूट साझेदारी की मदद से पहले दिन तीन विकेट पर 327 रन बनाए।

विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने अश्विन को बाहर करने के फैसले को गलती करार दिया।

उन्होंने कहा ,‘‘अभी तक के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरना गलती थी,लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ देखते हैं कि क्या होता है।’’

पोंटिंग ने कहा,‘‘ इसमें कोई संदेह नहीं खेल आगे बढ़ने के साथ पिच से टर्न मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज हैं जिनके खिलाफ अश्विन बेहतर गेंदबाज साबित होते। ’’

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी सफल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड