खेल की खबरें | एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने में खुशी होगी: स्टुअर्ट ब्रॉड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा वह एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार है लेकिन उनकी टीम के दूसरे खिलाड़ियों को वहां लागू होने वाले प्रतिबंधों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

लंदन, 19 सितंबर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा वह एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार है लेकिन उनकी टीम के दूसरे खिलाड़ियों को वहां लागू होने वाले प्रतिबंधों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इस बात की संभावना है कि टूर्नामेंट से जुड़ी आखिरी प्रोटोकॉल के जारी होने के बाद इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी इस दौरे से हट जाऐंगे। ब्रॉड सिर्फ एक प्रारूप (टेस्ट) में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। टीम के नियमित कप्तान जो रूट अगर इस दौरे से हटने का फैसला करते है तो इस बात की भी संभावना है कि ब्रॉड टीम का नेतृत्व करें।

  भारत के खिलाफ श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दौरान पिंडली में चोट लगने के बाद वह बाकी बचे टेस्ट मैचों से बाहर हो गये थे।

ब्रॉड ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ को ‘संडे कॉलम’ के लिए भेजे मेल में लिखा, ‘‘ अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे नवंबर में ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए विमान में चढ़ने की खुशी होगी, तो मेरा जवाब हां होगा।’’

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मैं फिटनेस हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा हूं और यह स्पष्ट है कि इंग्लैंड की एक टीम किसी न किसी रूप में दौरे पर जाएगी।’’

ब्रॉड ने कहा, ‘‘टीम का चयन होने में अब बस कुछ ही सप्ताह बचे हैं, लेकिन खिलाड़ी तब तक उम्मीद नहीं छोड़ सकते जब तक सब कुछ साफ नहीं हो।’’

विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए दौरे पर पृथकवास के नियमों को लेकर ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के बीच बातचीत जारी है।  हालांकि उम्मीद है कि नवंबर तक प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।

इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में कड़े पृथकवास और प्रतिबंधों के खिलाफ है। सीए हालांकि ऑस्ट्रेलिया और वहां की प्रांतीय सरकारों से बातचीत कर मामले का हल निकालने की कोशिश कर रहा है।

ब्रॉड ने कहा, ‘‘ ईसीबी  सीए से मिली जानकारियों को हमसे साझा कर रहा है। इसे लेकर हालांकि बहुत कम जानकारी मिली है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी दिल से कह सकता है कि हम वहां जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल)में नहीं रहेंगे और यह बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू