देश की खबरें | यूपी में जंगलराज से बदतर स्थिति : संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति जंगलराज से भी बदतर है और यहां बेटियां, नेता, पत्रकार, वकील व मानवता सुरक्षित नहीं हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 12 अगस्त आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति जंगलराज से भी बदतर है और यहां बेटियां, नेता, पत्रकार, वकील व मानवता सुरक्षित नहीं हैं।

गांव डेयरी स्केनर की छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद उसके परिजन से मिलने पहुंचे सिंह ने मंगलवार रात को यह बातें कहीं।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: जांच एजेंसियों में पंजीकृत मामलों के लिए बनी मंत्रियों की समिति.

सिंह ने कहा कि सुदीक्षा की मौत उत्तर प्रदेश सरकार के लिए एक कलंक है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था का आलम यह है कि मनचले 3 किलोमीटर तक होनहार बेटी का पीछा करते रहे, जिसकी वजह से वह सड़क हादसे का शिकार हुई।

उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को पकड़ने के बजाय बुलंदशहर की पुलिस मृतका के परिजन पर गलत आरोप लगाने में जुट गई है।

यह भी पढ़े | भगवान कृष्ण का जन्म आज जेल में हुआ था और आप जमानत चाहते हैं?: याचिकाकर्ता से बोले CJI एसए बोबडे.

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां पर नेता, पत्रकार, वकील, बेटियां व समाज के संभ्रांत लोग सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जा रही है।

आप नेता ने मांग की है कि छात्रा के परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, तथा उनके परिवार के अन्य बच्चों को सरकार पढ़ाई की मुफ्त सुविधा दे।

उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुदीक्षा के मामले की सुनवाई की जाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\