विदेश की खबरें | दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्की और पोलैंड के अस्पतालों में जगह नहीं है और पाकिस्तान संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए देश के भीतर यात्राओं पर पाबंदी लगा रहा है।
तुर्की और पोलैंड के अस्पतालों में जगह नहीं है और पाकिस्तान संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए देश के भीतर यात्राओं पर पाबंदी लगा रहा है।
अन्य देशों में मुकाबले थाईलैंड में स्थिति बेहतर थी लेकिन अब वहां भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
उन देशों के अस्पतालों में भी कोविड-19 मरीजों की संख्या और महामारी से होने वाली मौत की दर बढ़ रही है, जहां टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है।
इसके कारण, दुनिया के बहुत से हिस्सों में निराशा की स्थिति है जहां व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम अभी दूर की कौड़ी है।
डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता डॉ मार्गरेट हैरिस ने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पिछले छह सप्ताह में दुनियाभर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है। और यह दुखद है कि पिछले तीन हफ्ते से मौत की संख्या भी बढ़ रही है।”
डब्ल्यूएचओ के ताजा साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, लगातार छह सप्ताह तक कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि देखी गई और पिछले सप्ताह 40 लाख से अधिक मामले सामने आए।
गत सप्ताह के मुकाबले महामारी से होने वाली मौत की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और 71,000 से अधिक मौतें हुईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

