विदेश की खबरें | दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार हो गई है। जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी की तालिका में यह जानकारी दी गई है।

लंदन, सात जून दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार हो गई है। जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी की तालिका में यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि यह संख्या और अधिक हो सकती हैं क्योंकि कई मृतक ऐसे हैं, जिनकी कोविड-19 जांच नहीं की गई थी।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.

यह आंकड़े रविवार को सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यानि शनिवार को ब्राजील सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वाले और इससे संक्रमित पाए गए लोगों के आंकड़े प्रकाशित करने बंद कर दिए हैं। आलोचकों का कहना है सही आंकड़े छिपाने के लिये ऐसा किया गया है।

ब्राजील में आखिरी बार सामने आए आंकड़ों के अनुसार वहां कोरोना वायरस से अबतक 34,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जोकि अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे अधिक है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से अनुसार दुनियाभर में 69 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिका में संक्रमण से अबतक 1,10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देशों में कुल 1,75,000 लोगों की जान चली गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू