विदेश की खबरें | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले एमपॉक्स टीके को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टीके को मंजूरी दिये जाने का मतलब है कि जीएवीआई वैक्सीन एलायंस और यूनिसेफ जैसे दानकर्ता इसे खरीद सकते हैं। लेकिन आपूर्ति सीमित है क्योंकि केवल एक ही निर्माता है।
टीके को मंजूरी दिये जाने का मतलब है कि जीएवीआई वैक्सीन एलायंस और यूनिसेफ जैसे दानकर्ता इसे खरीद सकते हैं। लेकिन आपूर्ति सीमित है क्योंकि केवल एक ही निर्माता है।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने कहा, ‘‘एमपॉक्स के उपचार के लिए टीके के इस्तेमाल को मंजूरी मिलना इस बीमारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस अनुमोदन के तहत, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को दो खुराक वाला टीका लगाया जा सकता है।
अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के अधिकारियों ने पिछले महीने कहा था कि कांगो (जो एमपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित देश है) में लगभग 70 प्रतिशत मामले 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में सामने आये हैं।
डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने अफ्रीका के कई हिस्सों में एमपॉक्स के प्रसार और व्यापकता को देखते हुए दूसरी बार एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)