जरुरी जानकारी | दिल्ली में 25-28 सितंबर को ‘वर्ल्ड फूड इंडिया-2025’ का आयोजन:पासवान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय क्षेत्र की निवेश क्षमता को प्रदर्शित करने और भारत को वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण का प्रमुख केंद्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए 25-28 सितंबर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया-2025’ का आयोजन करेगा।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय क्षेत्र की निवेश क्षमता को प्रदर्शित करने और भारत को वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण का प्रमुख केंद्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए 25-28 सितंबर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया-2025’ का आयोजन करेगा।
यह प्रमुख सम्मेलन, ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ का चौथा संस्करण होगा।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने घोषणा की कि यह आयोजन 25-28 सितंबर को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने इस आगामी आयोजन के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी शुरू किया।
इस आयोजन में कई देशों की भागीदारी होगी।
खाद्य प्रसंस्करण सचिव अविनाश जोशी ने कहा, ‘‘क्षेत्र ने पिछले एक दशक में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। अब यह देश के कृषि उत्पाद निर्यात में लगभग 20 प्रतिशत का योगदान देता है। फिर भी, हम मानते हैं कि अभी भी पर्याप्त मात्रा में क्षमताएं हैं जिनका विस्तार किया जा सकता है।’’
उन्होंने कहा कि ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया’ मंच इस क्षमता को साकार करने में मदद करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

