खेल की खबरें | विश्व कप क्वालीफायर : ब्राजील ने उरूग्वे को, अर्जेंटीना ने पेरू को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष पर काबिज ब्रााजील के लिये नेमान और रापिन्हा ने गोल दागे । अर्जेंटीना के लिये लियोनेल मेस्सी फॉर्म में नहीं थो लेकिन उनकी टीम ने 1 . 0 से मुकाबला जीत लिया ।
शीर्ष पर काबिज ब्रााजील के लिये नेमान और रापिन्हा ने गोल दागे । अर्जेंटीना के लिये लियोनेल मेस्सी फॉर्म में नहीं थो लेकिन उनकी टीम ने 1 . 0 से मुकाबला जीत लिया ।
ब्राजील के अब 31 अंक है । नवंबर में यहां कोलंबिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर ब्राजील कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लेगा । वहीं अर्जेंटीना के 11 मैचों में 25 अंक हैं ।
दोनों टीमों के बीच सितंबर में मैच कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण सात मिनट बाद रोक दिया गया था । फीफा ने अभी उस मैच के भविष्य के बारे में फैसला नहीं किया है ।
अन्य मैचों में इक्वाडोर ने कोलंबिया से गोलरहित ड्रॉ खेला और अब वह 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है । कोलंबिया 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है । शीर्ष चार टीमें विश्व कप में सीधे जगह बना लेंगी । पांचवें स्थान की टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ के जरिये पहुंच सकती है ।
चिली ने वेनेजुएला को 3 . 0 से हराया और अब वह छठे स्थान पर है। बोलिविया ने पराग्वे को 4 . 0 से मात दी । बोलिविया सातवें और पराग्वे आठवें स्थान पर है ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

