खेल की खबरें | विश्व कप के मेजबान कतर ने सीआईए के पूर्व अधिकारी से करायी थी फीफा की जासूसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व कप फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल टूर्नामेंट हैं जिसकी मेजबानी करने से विश्व के सबसे धनी देशों में से एक कतर को विश्व पटल पर खुद को स्थापित करने का मौका मिलेगा।

विश्व कप फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल टूर्नामेंट हैं जिसकी मेजबानी करने से विश्व के सबसे धनी देशों में से एक कतर को विश्व पटल पर खुद को स्थापित करने का मौका मिलेगा।

एपी की जांच में पाया गया कि कतर ने मेजबानी की दौड़ में शामिल अन्य देशों तथा 2010 में मेजबान का चयन करने वाले प्रमुख फुटबॉल अधिकारियों की जासूसी करने के लिये सीआईए के पूर्व अधिकारी केविन चाल्कर की सेवाएं ली थी।

चाल्कर ने फुटबॉल जगत में देश के आलोचकों पर नजर रखने के लिये बाद के वर्षों में भी कतर के लिये काम किया।

एपी की जांच चाल्कर के पूर्व सहयोगियों से बातचीत के अलावा विभिन्न ठेकों, खरीदारी के बिलों, ईमेल और व्यावसायिक दस्तावेजों की समीक्षा पर आधारित है।

दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि जासूसी कार्य में प्रतिद्वंद्वी देशों की बोलियों पर निगरानी रखने के लिये किसी का फोटो पत्रकार बनना और फेसबुक पर आकर्षक महिला के रूप में पेश होकर लक्ष्य के करीब पहुंचना भी शामिल था।

कतर सरकार के किसी अधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया करने के आग्रह का जवाब नहीं दिया। फीफा ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड