खेल की खबरें | विश्व कप शतरंज : प्रज्ञानानंदा ने कारूआना को ड्रॉ पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फिडे विश्व कप सेमीफाइनल के दूसरे गेम में रविवार को अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फेबियानो कारूआना को ड्रॉ पर रोका ।
बाकू, 20 अगस्त भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फिडे विश्व कप सेमीफाइनल के दूसरे गेम में रविवार को अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फेबियानो कारूआना को ड्रॉ पर रोका ।
18 वर्ष के प्रज्ञानानंदा ने कारूआना से दो मैचों की क्लासिकल सीरिज 1 . 1 से ड्रॉ खेली । दोनों खिलाड़ी सोमवार को टाइब्रेकर खेलेंगे जिससे यह तय होगा कि फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कौन खेलेगा ।
प्रज्ञानानंदा और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा के बीच मैच 47 चालों के बाद ड्रॉ रहा ।
कार्लसन और अजरबैजान के निजात अबासोव के बीच दूसरा मुकाबला 74 चालों के बाद ड्रॉ रहा । कार्लसन ने पहला मुकाबला शनिवार को जीता था ।
कार्लसन पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं ।
प्रज्ञानानंदा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय हैं। वह अगले साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट भी खेलेंगे । इस टूर्नामेंट के शीर्ष तीन खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 के लिये क्वालीफाई करेंगे जिससे डिंग लिरेन को चुनौती देने वाले का निर्धारण होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

