देश की खबरें | देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विश्वस्तरीय पार्क बनेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला पार्क बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला आगामी 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी।

देहरादून, छह मार्च देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला पार्क बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला आगामी 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी।

राष्ट्रपति के अपर सचिव डॉ.राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को यहां राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी साझा की गई।

उन्होंने बताया कि पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद राष्ट्रपति द्वारा 2026 में यह पार्क उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया जाएगा।

अपर सचिव ने बताया कि इस पार्क में साइकिल के समर्पित मार्ग, खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, ‘पिकनिक लॉन’, पैदल मार्ग, वन प्रकृति पथ जैसी अनेक विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी और यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल भागीदारीपूर्ण शासन और समुदाय-संचालित विकास के प्रति माननीय राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

अपर सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि पार्क की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा, शांति व्यवस्था आदि से संबंधित व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों से पार्क के विकास तथा इसे और अधिक जनोपयोगी बनाये जाने के लिये अपने सुझाव भी देने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में सम्मिलित किये जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।

डॉ गुप्ता ने बताया कि पार्क का विकास देहरादून के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हो, इसके लिए सभी के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर एक सार्वजनिक सुझाव फॉर्म के जरिए छह अप्रैल तक सुझाव दिए जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\