एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुक्केबाज सचिन ने शुक्रवार को विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को हराकर यहां जारी पांचवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

खेल की खबरें | विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से बाहर

बेल्लारी (कर्नाटक), 17 सितंबर हरियाणा के मुक्केबाज सचिन ने शुक्रवार को विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को हराकर यहां जारी पांचवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

‘इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स’ में खेले जा रहे मुकाबले में खिताब के दावेदार रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के गौरव के खिलाफ 57 किग्रा भारवर्ग में सचिन ने कलात्मक खेल दिखाते हुए संयम बनाये रखा और 4-1 की जीत दर्ज की।

हरियाणा के एक अन्य मुक्केबाज और दक्षिण एशियाई खेलों के चैंपियन अंकित खटाना ने हिमाचल प्रदेश के धर्म पाल को सर्वसम्मत फैसले के आधार पर हराकर 75 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

तेलंगाना के सावियो डोमिनिक माइकल (54 किग्रा) और गोवा के अशोक पाटिल (67 किग्रा) ने भी 4-1 की समान जीत के साथ अंतिम-आठ चरण में जगह पक्की की। सावियो ने झारखंड के कृष्णा जोरा को हराया, तो वहीं अशोक पाटिल ने हिमाचल प्रदेश के मोहन चंदर को मात दी।

चैंपियनशिप के तीसरे दिन आगे का सफर तय करने वाले अन्य मुक्केबाजों में चंडीगढ़ के कुलदीप कुमार (48 किग्रा) और सचिन भी शामिल है। कुलदीप ने राजस्थान के सुशील सहरान पर आसान जीत दर्ज की । सचिन 71 किग्रा भार वर्ग के शुरूआती दौर के मुकाबले के दौरान बिहार के रौशन कुमार के खिलाफ आक्रामक हो गए और इसी कारण रेफरी ने प्रतियोगिता रोक दी और उन्हें विजेता घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र के मुक्केबाज निखिल दुबे (75 किग्रा) ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने अंतिम-16 दौर के मैच में तेलंगाना के वेणु मंडला को हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).