देश की खबरें | विश्व कार-मुक्त दिवस : इंदौर में न्यायाधीश, महापौर और सरकारी अधिकारी बिना कार के पहुंचे दफ्तर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से लेकर महापौर और पुलिस-प्रशासन के कई सरकारी अधिकारियों ने कार का प्रयोग नहीं किया। वे छोटे वाहनों या लोक परिवहन साधनों से कार्यस्थल पहुंचे। चश्मदीदों ने यह जानकारी दी।
इंदौर (मप्र), 22 सितंबर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से लेकर महापौर और पुलिस-प्रशासन के कई सरकारी अधिकारियों ने कार का प्रयोग नहीं किया। वे छोटे वाहनों या लोक परिवहन साधनों से कार्यस्थल पहुंचे। चश्मदीदों ने यह जानकारी दी।
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से अपील की थी कि वे शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस मनाएं।
विश्व कार-मुक्त दिवस पर खुद भार्गव बिजली से चलने वाला स्कूटर चलाते नजर आए और बाद में उन्होंने लोक परिवहन बस की सवारी की।
शहर के प्रथम नागरिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पर्यावरण की रक्षा और शहर की सड़कों पर यातायात का भारी दबाव कम करने के लिए आम से लेकर खास लोगों से अपील की थी कि वे विश्व कार मुक्त दिवस मनाएं।’’
भार्गव ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के मद्देनजर वक्त की मांग है कि स्थानीय नागरिक लोक परिवहन साधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
विश्व कार-मुक्त दिवस मनाने की महापौर की अपील का शहर की सड़कों का आंशिक असर देखा गया। बूंदा-बांदी के बीच कई लोग हर रोज की तरह कार से दफ्तर पहुंचते देखे गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)