खेल की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: नरेन्द्र क्वार्टर फाइनल में, गोविंद और दीपक अंतिम-16 में पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज नरेन्द्र बेरवाल करीबी मुकाबले में जीत के साथ गुरुवार को यहां आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये जबकि गोविंद साहनी और दीपक कुमार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
ताशकंद, चार मई भारतीय मुक्केबाज नरेन्द्र बेरवाल करीबी मुकाबले में जीत के साथ गुरुवार को यहां आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये जबकि गोविंद साहनी और दीपक कुमार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
पिछले विश्व चैम्पियनशिप में भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले नरेन्द्र (92 किग्रा से अधिक) ने यहां अंतिम 16 मुकाबले में ताजिकिस्तान के मुहम्मद अब्रोरिदिनोव को 4-1 से हराया।
एशियाई चैंपियनशिप (2022) में कांस्य पदक जीतने वाले दोनों मुक्केबाज शुरू से ही कांटे की टक्कर की टक्कर हुई। नरेन्द्र ने दमदार मुक्के लगाने के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रहार पर अच्छे से चकमा दिया और पहले दौर में बढ़त बना ली। उन्होंने दूसरे और तीसरे दौर में भी अपना दबदबा कायम रखा।
क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 2021 विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता क्यूबा के फर्नांडो अरजोला से होगा।
इससे पहले थाईलैंड ओपन चैम्पियन गोविंद (48 किग्रा) और 2019 एशियाई रजत पदक विजेता दीपक (51 किग्रा) ने एक जैसी जीत के साथ अपने-अपने अभियान की शुरुआत की।
इस साल राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद 74वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में रजत पदक जीतने वाले गोविंद ने ताजिकिस्तान के मेहरोन शफीव ने 5-0 से हराकर अपना शानदार लय जारी रखा। उनके सामने अब शीर्ष वरीयता प्राप्त जॉर्जिया के साहिल अलहवेरदोवी की चुनौती होगी।
दीपक ने अपनी सर्वोच्च तकनीकी क्षमता के साथ इक्वाडोर के लुइस डेलगाडो को कोई मौका नहीं दिया और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। उन्हें अगले दौर में तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन कजाकिस्तान के साकेन बिबोसिनोव से भिड़ना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

