खेल की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: आकाश , नरेंदर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार (54 किग्रा) और नरेंदर बरवाल (प्लस 92 किलो) ने रविवार को यहां एआईबीए पुरुष विश्व चैम्पियनशिप के अंतिम 16 मुकाबले में अलग अलग अंदाज में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल जगह पक्की की।

बेलग्रेड, 31 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार (54 किग्रा) और नरेंदर बरवाल (प्लस 92 किलो) ने रविवार को यहां एआईबीए पुरुष विश्व चैम्पियनशिप के अंतिम 16 मुकाबले में अलग अलग अंदाज में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल जगह पक्की की।

पिछले दौर में वॉकओवर हासिल करने वाले आकाश को पुअर्तो रिको के कालेब तिराडो ने कड़ी चुनौती दी लेकिन जजों ने सर्वसम्मति से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया। उन्होंने 5-0 से जीत दर्ज की। वहीं नरेंदर ने ताजिकिस्तान के जाखोन कुरबोनोव को हराया ।

तिराडो ने शुरुआती दौर में आकाश के शरीर पर प्रभावशाली पंच लगाये लेकिन आकाश ने शानदार तरीके से पलटवार करते हुए ज्यादा सटीक पंच लगाये, जिसे जजों का समर्थन मिला।

पुअर्तो रिको के खिलाड़ी को दूसरे दौर में एक अंक की कटौती का भी सामना करना पड़ा। उन्हें सिर झुकाकर रखने पर चेतावनी दी गयी थी। आकाश का सामना अब रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता योएल फिनोल से होगा ।

भारत के 10 मुक्केबाजों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी, जिसमें शनिवार को गोविंद साहनी (48 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा।

विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50,000 डॉलर और 25,000 डॉलर दिये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\