एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप: भारतीय ग्रैंडमास्टर सधवानी नौवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर रौनक सधवानी गुरुवार को यहां फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में 12 दौर के बाद 8.5 अंक के साथ नौवें स्थान पर चल रहे हैं।

खेल की खबरें | विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप: भारतीय ग्रैंडमास्टर सधवानी नौवें स्थान पर

अलमाटी (कजाखस्तान), 29 दिसंबर भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर रौनक सधवानी गुरुवार को यहां फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में 12 दौर के बाद 8.5 अंक के साथ नौवें स्थान पर चल रहे हैं।

महिला वर्ग में ग्रैंडमास्टर डी हरिका नौ दौर के बाद 6.5 अंक के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर हैं।

बुधवार को विश्व रेपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली 15 साल की भारतीय महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बी सविता श्री नौ दौर के बाद 69वें स्थान पर हैं।

इस बीच सधवानी ने ओपन वर्ग में सात जीत दर्ज की और तीन बाजी ड्रॉ खेली। उन्हें अपने से कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों येवगिनी नाजिर और डेनिक लाजाविक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारत के ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन आठ अंक के साथ 19वें स्थान पर हैं जबकि अर्जुन एरिगेसी (7.5 अंक) 35वें पायदान पर हैं।

महिला वर्ग में दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हंपी (पांच अंक) 44वें जबकि तानिया सचदेव छह अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं। पदमिनी राउत भी छह अंक के साथ 19वें स्थान पर हैं।

अमेरिका के हिकारू नाकामूरा ओपन वर्ग में 10 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने चार अन्य खिलाड़ियों के साथ नौ अंक जुटाए हैं।

नाकामूरा 12 दौर में अब तक अजेय हैं। कार्लसन ने भी कोई बाजी नहीं गंवाई है लेकिन पिछली पांच बाजी ड्रॉ खेली हैं।

महिला वर्ग में रूस की वेलेंटिना गुनिना और पोलिना शुवालोवा नौ दौर के बाद 7.5 अंक के साथ शीर्ष पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).