जरुरी जानकारी | गंगाा पुनरोद्धार के लिए 40 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता देगा विश्वबैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्वबैंक नमामि गंगे कार्यक्रम को समर्थन बढ़ाने को 40 करोड़ डॉलर (3,023.10 करोड़ रुपये) की ऋण सहायता देगा। यह गंगा नदी के पुनरोद्धार का कार्यक्रम है।

नयी दिल्ली, सात जुलाई विश्वबैंक नमामि गंगे कार्यक्रम को समर्थन बढ़ाने को 40 करोड़ डॉलर (3,023.10 करोड़ रुपये) की ऋण सहायता देगा। यह गंगा नदी के पुनरोद्धार का कार्यक्रम है।

विश्वबैंक ने मंगलवार को कहा कि दूसरी राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन परियोजना (एसएनजीआरबीपी) से नदी का प्रदूषण कम करने और नदी बेसिन का प्रबंधन मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.

विश्वबैंक ने बयान में कहा कि इस 40 करोड़ डॉलर में से 38.1 करोड़ डॉलर 2,879 करोड़ रुपये) ऋण के रूप में और 1.9 करोड़ डॉलर (143 करोड़ रुपये) विश्वबैंक गारंटी के रूप में होंगे।

इस 38.1 करोड़ डॉलर के ऋण करार पर भारत सरकार की ओर से आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव समीर कुमार खरे और विश्वबैंक के भारत में कार्यवाहक निदेशक कैसर खान ने हस्ताक्षर किए।’’ गारंटी वाले पक्ष पर बात में व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने कहा कि इसमें से 15 करोड़ डॉलर या 1,134 करोड़ रुपये का इस्तेमाल तीन नई हाइब्रिड एन्यूइटी मोड परियोजनाओं में किया जाएगा। यह राशि आगरा, मेरठ सहारनपुर में गंगा की सहायक नदियों (यमुना और काली) पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा 16 करोड़ डॉलर की राशि बक्सर, मुंगेर, बेगूसराय की मौजूदा डिजाइन, निर्माण, परिचालन और स्थानांतरण (डीबीओटी) परियोजनाओं तथा दीघा, कंकड़बाग-पटना तथा हावड़ा, बैली और बड़ानगर-पश्चिम बंगाल की हाइब्रिड एन्यूइटी मोड परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी।

विश्वबैंक गंगा के पुनरोद्धार के सरकार के प्रयासों में 2011 से समर्थन कर रहा है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\