खेल की खबरें | विश्व 100 मीटर चैम्पियन कोलमैन डोपिंग परीक्षण नहीं करवाने के कारण निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने अस्थायी निलंबन वाले खिलाड़ियों की सूची अपडेट की है जिसमें कोलमैन का नाम शामिल है जबकि कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी धावक ने अपने मामले का खुलासा किया था।

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने अस्थायी निलंबन वाले खिलाड़ियों की सूची अपडेट की है जिसमें कोलमैन का नाम शामिल है जबकि कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी धावक ने अपने मामले का खुलासा किया था।

उन्हें अस्थायी रूप से तब तक प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया गया है जब तक विश्व एथलेटिक्स डोपिंग रोधी नियमों या इंटीग्रिटी यूनिट की आचार संहिता के अंतर्गत सुनवाई के बाद अंतिम फैसला नहीं लिया जाता।

यह भी पढ़े | Gautam Gambhir on Virat Kohli: गौतम गंभीर ने बताया टी-20 फॉर्मेट में आखिर विराट कोहली क्यों हैं रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स से बेहतर.

इससे पहले कोलमैन ने कहा था कि डोपिंग परीक्षकों के केवल एक फोन से उनके ठहरने के स्थान को लेकर बनी गलतफहमी को दूर किया जा सकता था जिसके कारण उन पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है।

इस 24 वर्षीय अमेरिकी फर्राटा धावक ने तीसरी बार डोपिंग परीक्षण नहीं करवाने को लेकर ट्विटर पर विस्तार से जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को पिछले 12 महीनों में तीसरा अवसर था जबकि वह परीक्षण नहीं करा पाये जिससे उनका निलंबन हो सकता है। इससे पहले वह 16 जनवरी 2019 और 26 अप्रैल 2019 को भी परीक्षण के लिये उपस्थित नहीं हो पाये थे।

कोलमैन ने कहा कि उन्होंने नवीनतम परीक्षण के लिये उपस्थित नहीं हो पाने के बारे में ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट’ को बताया है। उन्होंने कहा कि इसका कोई रिकार्ड नहीं है कि नौ दिसंबर 2019 को कोई उनके घर पर आया था और अगर उन्हें फोन किया जाता तो वह उस दिन अपने आवास से पांच मिनट की दूरी पर एक मॉल में क्रिसमस की खरीदारी कर रहे थे और तुरंत ही घर पहुंच जाते।

उन्होंने इस पर संदेह जताया है कि डोपिंग परीक्षण के लिये टीम उनके आवास पर नहीं आयी थी।

कोलमैन ने कहा, ‘‘उन्होंने (डोपिंग परीक्षण करने वाले) कहा कि घर में दरवाजे की घंटी नहीं बज रही थी तो उन्होंने मुझे फोन क्यों नहीं किया। उन्हें मुझसे संपर्क करने के लिये क्यों नहीं कहा गया। उसने गलत पता डाला है तो क्या पता मेरे घर पर कोई आया भी था या नहीं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\