क्रिकेट शुरू करने के लिये ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं : ईसीबी
प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लगाया गया लॉकडाउन कम से कम एक जून तक बरकरार रहेगा।
लंदन, 11 मई इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी के बावजूद क्रिकेट की सुरक्षित बहाली सुनिश्चित करने के लिये ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लगाया गया लॉकडाउन कम से कम एक जून तक बरकरार रहेगा।
ईसीबी ने अपने सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट मैच एक जुलाई तक निलंबित कर रखे हैं।
ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘खेलों को फिर से कब और कैसे सुरक्षित तरीके से शुरू किया जा सकता है, इसको लेकर हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हें। हम आगे अपनी योजनाओं को साझा करने के लिये तैयार हैं। ’’
इसमें कहा गया है, ‘‘ईसीबी इस संकट के अगले चरणों को लेकर सरकार की घोषणा से अवगत है और हम आगे भी उनकी सलाह पर चलते रहेंगे। ’’
ब्रिटेन में लॉकडाउन के कारण वेस्टइंडीज की जून में होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला आगे खिसका दी गयी है जबकि पाकिस्तान को भी इस सत्र में इंग्लैंड दौरा करना है जो एक जुलाई से पहले नहीं हो सकता है।
इंग्लिश क्रिकेट के 100 गेंद प्रति टीम के नये प्रारूप ‘द हंड्रेड’ का पहला सत्र भी 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।
अगर कोविड-19 के कारण अगले सत्र में मैचों का आयोजन नहीं हो पाता है तो ईसीबी को 30 करोड़ पाउंड का नुकसान हो सकता है।
कोरोना वायरस से विश्व भर में 41 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि लगभग तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 31 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

