विदेश की खबरें | असांजे की रिहाई के लिये प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. निर्दलीय सांसद एंड्रयू विल्की ने अल्बनीज से पूछा कि क्या वह असांजे की पत्नी स्टेला असांजे से मिलेंगे जो दर्शक दीर्घा से संसद की कार्यवाही देख रही थीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

निर्दलीय सांसद एंड्रयू विल्की ने अल्बनीज से पूछा कि क्या वह असांजे की पत्नी स्टेला असांजे से मिलेंगे जो दर्शक दीर्घा से संसद की कार्यवाही देख रही थीं।

अल्बनीज ने कहा कि स्टेला असांजे के साथ उनकी मुलाकात से उनके 51 वर्षीय पति की मदद नहीं होगी। असांजे लंदन की जेल में हैं और अमेरिका प्रत्यर्पण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

अल्बनीज ने संसद को बताया, “हमारे लिए प्राथमिकता कुछ ऐसा करना नहीं है जो एक प्रदर्शन हो, बल्कि हमें वास्तव में कुछ ऐसा करना है जो एक परिणाम लेकर आए। और मेरा ध्यान इस पर है, दिखावे पर नहीं।”

सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह के शिखर सम्मेलन के लिए अल्बनीज सप्ताहांत में जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ थे।

अल्बनीज ने यह नहीं बताया कि क्या उन्होंने किसी भी नेता के साथ ऑस्ट्रेलिया के इस रुख को उठाया था कि असांजे काफी समय से जेल में हैं।

अल्बनीज ने कहा कि उन्होंने विपक्षी नेता पीटर डटन की हालिया टिप्पणियों की सराहना की कि वह सरकार के रुख से सहमत हैं कि असांजे को रिहा किया जाना चाहिए।

अल्बनीज ने कहा, “मैंने अमेरिकी प्रशासन और ब्रिटिश प्रशासन को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के दृष्टिकोण के बारे में बहुत स्पष्ट कर दिया है और मैं इस तथ्य की सराहना करता हूं कि अब यह द्विदलीय दृष्टिकोण है...।”

उन्होंने कहा, “जूलियन असांजे को कैद में रखने से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। मैंने जो किया...वह सबसे प्रभावी तरीके से कार्य करना था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\