मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना वायरस संक्रमण के संदर्भ में कोल्हान एवं पलामू प्रमंडल के सांसदों और विधायकों के साथ आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ जो श्रमिक देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे हैं उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। ’’
उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आ रहे श्रमिकों के लिए राज्य सरकार रोजगार की व्यवस्था का भी प्रयास करेगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा ‘‘सरकार मनरेगा पर नये दिशानिर्देश लाने की तैयारी में है ताकि अधिक रोजगार का सृजन हो सके। इससे श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार मिलेगा।‘‘
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए नोडल पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ‘‘कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाएगी।’’
उन्होने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, पंचायतीराज व्यवस्था के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की सराहना भी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY