देश की खबरें | टीके की खेप लेकर टीकाकरण केन्द्र पहुंचे कर्मियों का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कूपर अस्पताल में शनिवार सुबह टीके की खेप लेकर पहुंचे कर्मियों का स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 जनवरी मुंबई के कूपर अस्पताल में शनिवार सुबह टीके की खेप लेकर पहुंचे कर्मियों का स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कूपर अस्पताल के स्टाफ के सदस्य आरती की थालियां और मिठाई लेकर अस्पताल के बाहर टीकाकरण अभियान के पहले लाभार्थियों का स्वागत करने के इंतजार में खड़े दिखे।

यह अस्पताल महाराष्ट्र के 285 केंद्रों में से एक है जहां पर पहले चरण में टीकाकरण किया जाएगा। यह उन केंद्रों में शामिल हैं जहां का वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण होगा।

टीकाकरण शुरू होने से पहले मुंबई में नौ टीकाकरण केंद्रों के बाहर चिकित्सकों और नर्सों समेत अनेक स्वास्थ्यकर्मी एकत्रित हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सुबह सवा ग्यारह बजे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित टीकाकरण केंद्र से राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

अभियान के पहले दिन नौ केंद्रों में 40 बूथों पर करीब चार हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।

मुंबई को कोविशील्ड टीके की 1.39 लाख खुराकें मिली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी