देश की खबरें | जमशेदपुर में स्टील संयत्र में हुए हादसे में मजदूर की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जमशेदपुर में 'टाटा स्टील वर्क्स' में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
जमशेदपुर, पांच अप्रैल झारखंड के जमशेदपुर में 'टाटा स्टील वर्क्स' में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि पीड़ित की पहचान बबलू गोप (27) के रूप में हुई है, जो 'एब्रेस्ट इंजीनियरिंग' का एक संविदा कर्मचारी था। दुर्घटना सुबह करीब 7.40 बजे हुई।
पीड़ित को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसमें कहा गया "हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि आज (पांच अप्रैल, 2024) सुबह 7:40 बजे 'एलडी 1' पर एक दुर्घटना हुई, जिसके परिणामस्वरूप 27 साल के बबलू गोप की दुखद मौत हो गई, जो 'एब्रेस्ट इंजीनियरिंग' का एक संविदा कर्मचारी था।“
बयान में कहा गया कि घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)