एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुरानी दिल्ली के सीताराम बाजार में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के चांदनी महल के सीता त्रराम बाजार इलाके में दीवार गिरने से 45 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुरानी दिल्ली के सीताराम बाजार में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

नयी दिल्ली, आठ मई मध्य दिल्ली के चांदनी महल के सीता त्रराम बाजार इलाके में दीवार गिरने से 45 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक दिलीप यादव मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और फिलहाल उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना रविवार और सोमवार के बीच वाली रात को हुई।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सेन ने बताया "दो बजकर 50 मिनट के करीब एलएनजेपी अस्पताल से चांदनी महल पुलिस थाने को सूचित किया गया कि सीताराम बाजार इलाके में दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चिकित्सकों ने दिलीप यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य मजदूर चित्तन मंडल के पैर में चोटें आईं है।

उन्होंने बताया कि मंडल का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर उस समय हुई जब कुछ मजदूर एक दीवार तोड़ रहे थे तभी वह दीवार अचानक उन दोनों पर गिर गई।

उसने बताया कि घायलों को अन्य मजदूरों ने अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार और परिसर के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).