देश की खबरें | गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत में मिट्टी के ढेर में दबकर मजदूर की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सेक्टर 84 में एक निर्माणाधीन इमारत में मिट्टी के ढेर में 22 वर्षीय एक मज़दूर दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
गुरुग्राम (हरियाणा), 29 मार्च हरियाणा के सेक्टर 84 में एक निर्माणाधीन इमारत में मिट्टी के ढेर में 22 वर्षीय एक मज़दूर दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने दूसरे व्यक्ति को बचा लिया। उन्होंने बताया कि मिट्टी धंस जाना घटना का कारण बना। घटना में चार मजदूर बाल-बाल बच गए।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी गजेंदर के तौर पर हुई है।
पुलिस के मताबिक, दमकल कर्मियों ने 40 मिनट के बाद गजेंदर को मिट्टी के टीले से बाहर निकाला और फिर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि उसने अभी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
खेड़की दौला थाने के अधिकारी ने कहा, “ हमने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है और शिकायत दर्ज करने के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

