IPL 2023: आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, इस आईपीएल के दौरान स्ट्राइक रेट सुधारने पर किया काम

फाफ डुप्लेसी के सलामी जोड़ीदार विराट कोहली की बीच के ओवरों में उनके रवैये के लिए कुछ हलकों में आलोचना हो रही है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान अपने खेल से संतुष्ट हैं क्योंकि जरूरत पड़ने पर वह बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बना पा रहे हैं.

फाफ डु प्लेसिस (Photo Credits: RCB/Twitter)

मुंबई, आठ मई फाफ डुप्लेसी के सलामी जोड़ीदार विराट कोहली की बीच के ओवरों में उनके रवैये के लिए कुछ हलकों में आलोचना हो रही है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान अपने खेल से संतुष्ट हैं क्योंकि जरूरत पड़ने पर वह बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बना पा रहे हैं. मौजूदा टूर्नामेंट में डुप्लेसी 10 मैच में 511 रन के साथ अभी ‘ऑरेंज कैप’ धारक हैं। उन्होंने 157.72 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं जबकि आईपीएल में उनके करियर का स्ट्राइक रेट 126 मैच में 133.58 का है. यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हुए चोटिल केएल राहुल, इस युवा खिलाड़ी को टीम मिली जगह

डुप्लेसी ने ‘आरसीबी बोल्ड डायरीज’ के साथ बातचीत में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से ही उनका ध्यान अधिक स्ट्राइक रेट से खेलने पर था और अब वह आरसीबी के लिए बड़ी पारी भी खेलना चाहते हैं.

आरसीबी के कप्तान ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में शतक बनाने की कोशिश कर रहा हूं, बीच के ओवरों में मैं तेजी से रन बना सकता हूं और पारी को अच्छे स्कोर तक पहुंचा सकता हूं क्योंकि हम बीच के ओवरों में 75 से अधिक रन बना सकते हैं.’’

डुप्लेसी की बाउंड्री की संख्या में सुधार हुआ है क्योंकि उन्होंने अब तक 10 मैचे में 40 चौके और 29 छक्के लगाए हैं और निश्चित रूप से आरसीबी के लिए बीच के ओवरों में वह ‘किंग कोहली’ से अधिक प्रभावी रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘अतीत में मुझे हमेशा लगता था कि मेरे पास अच्छा आक्रामक खेल है लेकिन मुझे लगा कि मैं अपना स्ट्राइक रेट 130 से कम से कम 150 तक ले जाने में सक्षम हूं और फिर कभी कभी 160-170 तक इसलिए मैंने उस पर काम किया है.’’

आरसीबी की टीम अभी 10 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है और अपनी प्ले ऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

Fact Check: क्या RCB की जीत के बाद नुसरत भरूचा ने आपत्तिजनक ऑडियो वाला इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया था? जानें इस वायरल दावे का पूरा सच

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड